Join Group

LIC Jeevan Akshay Policy: जीवन भर मिलती रहेगी 16 हजार रुपए पेंशन, बस इतना करना होगा निवेश

LIC Jeevan Akshay Policy: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारत जीवन निगम कंपनी ने हर एक इंसान के लिए बीमा की सुविधा दी हैं। एलआईसी की पॉलिसी का सबसे अच्छा फायदा यह है कि, अकाउंट होल्डर को सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न (Returns) मिलता हैं।

मौजूदा समय में पेंशन स्कीम (Pension Scheme) के मामले में एलआईसी ने सभी इंश्योरेंस कंपनी (Insurance Company) को पीछे छोड़ा हैं। हालांकि, अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो यह पॉलिसी आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती हैं।

दरअसल, हम जिस पॉलिसी की बात कर रहे हैं, उसका नाम एलआईसी जीवन अक्षय प्लान (LIC Jeevan Akshay Plan) हैं। इसमें निवेश करने पर जब आप रिटायर होते हैं, तब आपको इस पॉलिसी के अंतर्गत पेंशन मिलती हैं। अधिक जानकारी चाहिए तो आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।।

क्या हैं LIC जीवन अक्षय पॉलिसी

आपको बता दे की एलआईसी का यह प्लान एन्युटी प्लान (Annuity Plan) हैं। इसके अलावा सिंगल प्रीमियम पॉलिसी प्लान भी हैं। यानी कि निवेशकों (Investors) को इस पॉलिसी में सिर्फ एक ही बार निवेश करना होता हैं, इसके बाद आप नियमित रूप से इनकम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसका सीधा अर्थ यह होता है कि, आपको जीवन अक्षय पॉलिसी (Jeevan Akshay Policy) में सिर्फ एक ही बार पैसे निवेश करने होते हैं, जिसके बाद आपके जीवन इनकम मिलती रहती हैं। हालांकि, आप मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना के आधार पर निवेश (Invest) कर सकते हैं।

इतने साल के लोग खरीद पाएंगे पॉलिसी

अगर आप एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश (LIC Jeevan Akshay Policy Investment) करने का सोच रहे हैं, तो इसमें निवेश करने के लिए आयु निर्धारित की गई है। यानी की पॉलिसी खरीदने के लिए पॉलिसी होल्डर (Policy Holder) की न्यूनतम आयु 30 साल होनी चाहिए।

जबकि, अधिकतम 85 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि, आपको भविष्य में कितना पेंशन मिल सकेगा। तो देखिए पेंशन की राशि आपके निवेश की गई राशि पर आधारित होती हैं । यानी कि, आप जितना ज्यादा पैसा निवेश करेंगे। उसी के हिसाब से हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी।

मिलेगी लोन की सुविधा

वैसे आपने कहीं बार देखा होगा कि, जब आप किसी स्कीम या फिर पॉलिसी में निवेश (Policy Investment) करते हैं, तो आपको लोन की सुविधा दी जाती हैं। ठीक उसी तरह यह पॉलिसी खरीदने पर भी बीमा धारकों (Policy Holder) को लोन की सुविधा (Loan Service) मिलती हैं।

जब आपकी पॉलिसी जारी होती है और इस पॉलिसी को 3 महीने पूरे हो जाते हैं, तो उसके बाद ही आपको लोन की सुविधा मिलती हैं। आप इस पॉलिसी में न्यूनतम 1 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। अगर अधिकतम की बात करें तो इसमें आप अपने हिसाब से कितने ख,भी पैसे जमा कर सकते हैं।

सालाना मिलेगी इतनी पेंशन

अगर आप रिटायरमेंट के बाद इस पॉलिसी के माध्यम से हर महीने कम से कम 16 हजार रुपए तक की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 35 लाख रुपए वन टाइम निवेश करनी होंगे।

35 लाख रुपए निवेश करने के बाद आपको हर महीने 16,479 रुपए पेंशन मिलती हैं। वहीं तिमाही में लगभग 49 हजार 744 रुपए पेंशन मिलती हैं। छमाई में 1 लाख 275 रुपए मिलती हैं। जबकि, आपको हर साल 2,03,700 रुपए की पेंशन मिलती रहेगी।

Leave a Comment