Join Group

Mazi Ladki Bahin Yojana: सरकार इन महिलाओं को दे रही 18 हजार रुपए, यहां से भरें आवेदन फॉर्म

Mazi Ladki Bahin Yojana: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत अब सभी महिलाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 1 हजार 500 रुपए दिए जाते हैं। इस योजना का मकसद यह है कि महिलाओं को पूरी तरह से आर्थिक रूप से आजाद करना हैं।

मतलब की इस हिसाब से महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि, अब तक मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (Ladli Bahin Yojana) के अंतर्गत 3 किश्तें प्रदान की गई हैं। जबकि, आप अभी तक भी इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

क्या है इस योजना के लाभ

इस योजना के तहत विवाहित नहीं बल्कि तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा विवाहित लड़कियां भी इस योजना में अप्लाई कर सकेंगी। इसके अलावा जो गरीब महिला हैं, जीवन में काफी बदलाव आ जाएगा।

माझी लाडकी बहीण योजना के माध्यम से सभी महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेगी और उनको किसी भी व्यक्ति के ऊपर निर्भर रहने की जरूरत भी नहीं रहेगी। इसके अलावा महिलाएं अब अपनी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकेगी।

इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने पैसे

Mazi Ladki Bahin Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ नियम रखे हैं। जिसे अगर आप पूरे करते हैं, तो आपको हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा जिस भी महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होगा। उन्हीं को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हैं।

लाभ लेने के लिए यह पात्रता होनी चाहिए

अगर आपको भी हर महीने 1 हजार 500 रुपए की मदद चाहिए तो इसके लिए महिला महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली होनी चाहिए। इसके अलावा आपके परिवार की वार्षिक आय कम से कम 2 लाख 50 हजार रुपए तक की होनी चाहिए।

महिलाओं के घर में ट्रैक्टर छोड़कर अन्य कोई भी वाहन नहीं होना चाहिए। आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है। विधवा महिला के पास निराश्रित प्रमाण पत्र होना चाहिए। आपके घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।

ये होने चाहिए आवश्यक दस्तावेज

जी हां अगर आपको लड़की वहीं योजना के अंतर्गत लाभ लेना हैं, तो इसके लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड और बैंक खाता पासबुक होना चाहिए। इसके अलावा राशन कार्ड आयु प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण पत्र होने चाहिए।

जबकि आपको एड्रेस प्रूफ के तौर पर अधिवास प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। ध्यान दीजिए पीले और नारंगी राशन कार्ड वाली महिलाओं को आय प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं हैं।

कहां करें आवेदन

माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत आप दूत एप्लीकेशन या फिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना में अप्लाई करनी हेतू आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना हैं।

इसके बाद आपको होम पेज पर Mazi Ladki Bahin Yojana Yojana Apply का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं। ‌क्लिक करने के बाद योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। जिसमें पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी हैं।

अब आपको ऊपर जितने भी डॉक्यूमेंट बताए हैं वह स्कैन करके अपलोड कर देने है। अब अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं, जिसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी। इस रसीद को अपने निकटतम आंगनवाड़ी में जमा कर देनी हैं। इस प्रकार से आप योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment