Join Group

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: इन महिलाओं को मिलेंगे सालाना 12,000 रुपए, जल्दी यहां से करें आवेदन

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत राज्य में रहने वाली गरीब महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने हेतु महिलाओं की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 50 साल के बीच होनी चाहिए।

महिलाओं को सम्मान राशि के तौर पर मासिक 1 हजार रुपये जबकि सालाना 12 हजार रुपए मिलती हैं। लेकिन याद रहें सरकार की तरफ से उन्हीं महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ केवल झारखंड की महिला ही ले सकती हैं।

क्योंकि, इस योजना को झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा हैं। हालांकि, मैया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के अंतर्गत 45 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

यह हैं इस योजना के लाभ

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए तक की राशि प्रदान की जाती हैं। जिससे कि, महिला अपने जरूरतों को पूरा कर सकेगी। इसके अलावा महिलाओं को किसी के ऊपर निर्भर रहने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

महिलाओं को यह धनराशि सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। आप हर साल 12 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। लाभ प्राप्त करने के लिए आपके नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन फाॅर्म जमा करना होगा। जिसके बाद आपको हर महीने पैसे मिल जाएंगे।

होनी चाहिए ये पात्रता

मैया सम्मान स्कीम (Maiya Samman Scheme) के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आप झारखंड राज्य की स्थाई होनी चाहिए। इसके अलावा जो महिला आवेदन करने वाली है, उसकी न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 50 साल के बीच होनी जरूरी हैं।

आपको आवेदन करने के लिए पंचायत स्तर में लगने वाले शिविरों में जाना होगा। इस योजना में अप्लाई करते समय महिला के पास गुलाबी, हरा, पीला या फिर नारंगी राशन कार्ड होना जरूरी हैं। इसके अलावा आपके घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी करने वाला नहीं होना चाहिए।

आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री मैया समान योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं हर महीने 1 हजार रुपए तक की राशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन करते वक्त कुछ दस्तावेजों (Important Documents) की जरूरत लगती हैं।

महिलाओं के पास महत्वपूर्ण कागजातों के तौर पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

ऐसे करें इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं। अब होम पेज पर आपको Registration Form के लिंक पर क्लिक करना हैं, जिसके बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसे आपको डाउनलोड करना हैं।

इसके बाद आपको इस फाॅर्म की प्रिंट आउट निकालनी है और नजदीकी आंगनवाड़ी में जाना हैं। हालांकि, आप वहां से भी आवेदन पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है और आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ देना हैं।

यह सब कुछ होने के बाद आपके नजदीकी शिविरों में जाना है और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा कर देना है इसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी, जिसे आपको संभाल कर रखना हैं।

Leave a Comment