Join Group

Post Office RD Scheme: रोजाना ₹333 की बचत करके मिलेंगे, 17 लाख 8 हजार 546 रुपए

Post Office RD Scheme: हर व्यक्ति अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए कहीं ना कहीं निवेश करता हैं। अगर ऐसी स्थिति में आप तगड़ा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Post Office Small Savings Scheme) में पैसे जमा कर सकते हैं।

इसमें निवेश करने का फायदा यह है कि आपके पैसे सुरक्षित रहने के साथ-साथ आपको काफी जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है। इसी के वजह से मौजूदा समय में अब तक करोड़ों लोगों ने पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) में निवेश किया हुआ हैं।

अगर आप इसमें रोजाना ₹333 की भी बचत करते हैं, तो मैच्योरिटी पर लाखों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप भी इतनी पैसों की बचत कर सकते हैं, तो आपको कितना फंड मिल सकता है इसके बारे में नीचे बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

100 रुपए से खोल सकते हैं अकाउंट

भारतीय डाकघर की सबसे लोकप्रिय मानी जाने वाली पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme) में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आपको इसमें न्यूनतम राशि महज 100 रुपए निवेश करने होंगे। जबकि, अधिकतम की कोई भी सीमा नहीं रखी गई हैं।

मिलेगी टैक्स में छूट

अगर आप पोस्ट ऑफिस के रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Recurring Deposit Scheme) में निवेश करते हैं, तो आपको आयकर विभाग की धारा 80c के अंतर्गत सालाना 1 लाख 50 हजार रुपए तक टैक्स में छूट मिलती हैं। यानी आपको मिलने वाले ब्याज पर ₹1 भी देने की जरूरत नहीं होगी।

एक से अधिक खोल सकेंगे अकाउंट

जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का अकाउंट (Post Office RD Scheme Account) एक से अधिक कितने भी खोल सकते हैं। इसकी कोई लिमिट नहीं रखी गई है।

पोस्ट ऑफिस (Post Office) में आपको जॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान की जाती है और इसमें सिंगल अकाउंट भी खोला जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि नाबालिक बच्चों के नाम पर अभिभावक और माता-पिता द्वारा खाता खोल सकते हैं।

रोजाना ₹333 की बचत करके कितने पैसे मिलेंगे

अगर आपको निवेश करके लाखों रुपए का फंड इकट्ठा करना हैं, तो इसका कैलकुलेशन आपको समझना होगा। अगर आप इस स्कीम में रोजाना 333 की बचत करके निवेश करते हैं, तो इस हिसाब से आपको महीने के महज 10,000 रुपए निवेश करने होंगे।

मतलब की आपको एक साल तक लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए निवेश करने होंगे। यानी पांच सालों तक 5 लाख 99 हजार 400 रुपए जमा करने होंगे। इसके बाद 6.7 के हिसाब से आपको 1 लाख 15 हजार 427 रुपए मिलेंगे।

यानी कि आपको इन पांच सालों में पूरी रकम 7 लाख 14 हजार 827 रुपए मिलेंगे। इसके बाद आप स्कीम को और 5 सालों के लिए बढ़ाते हैं, तो आपको 12 लाख रुपए तक निवेश करना होगा।

जिसके बाद निवेशकों को रिटर्न के तौर पर 5 लाख 8 हजार 546 रुपए मिलेंगे अब इन 10 सालों में निवेश की गई राशि और ब्याज मिलकर मैच्योरिटी पर आपको पूरी रकम 17 लाख 8 हजार 546 रुपए मिलती हैं।

Leave a Comment